दानापुर :- 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलने वाले ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ – 2023 के क्रम में आज जयंत कुमार चौधरी,मंडल रेल प्रबंधक,दानापुर द्वारा मंडल कार्यालय के परिसर में रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। मेरा विश्वास है,कि हमारे देश की आर्थिक,राजनीतिक तथा सामाजिक प्रगति में भ्रष्टाचार एक बड़ी बाधा है। मेरा विश्वास है कि भ्रष्टाचार का उन्मूलन करने के लिए सभी संबंधित पक्षों जैसे सरकार,नागरिकों तथा निजी क्षेत्र को एक साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है।
मेरा मानना है कि प्रत्येक नागरिक को सतर्क होना चाहिए तथा उसे सदैव ईमानदारी तथा सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों के प्रति वचनबद्ध होना चाहिए तथा भ्रष्टाचार के विरूद्ध संघर्ष में साथ देना चाहिए।
अतः मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि:-
सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2023,के क्रम में आज मंडल रेल प्रबंधक/दानापुर द्वारा मंडल के अधिकारियों एवं रेलकर्मियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलायी गयी
