बिहार : नहाए खाए के साथ ही लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा आज से प्रारंभ हो गया। नहाए खाए के मौके पर पटना के विभिन्न गंगा घाटों पर छठ व्रतियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। इस मौके पर छठ व्रती पवित्र गंगा में डुबकी लगाकर भगवान भास्कर की विशेष पूजा अर्चना करते नजर आ रहे हैं। श्रद्धालु पवित्र गंगाजल को कलश में भरकर अपने अपने घरों की ओर प्रस्थान करते नजर आ रहे हैं। सूर्योपासना के इस चार दिवसीय महापर्व के पहले दिन आज छठ व्रती अरवा चावल और कद्दू से बने सब्जी का भगवान भास्कर को भोग लगाएंगी, उसके बाद वे प्रसाद ग्रहण करेंगी .
Author
Post Views: 86
