• Thu. Jun 26th, 2025

बारात में शामिल महिलाओं के साथ नशे में धूत अपराधियों ने किया छेड़छाड़ ,विरोध करने पर एक युवक को गोली मारकर की हत्या

ByAryabhatta news

Nov 29, 2023

पटना : पटनासिटी के आलमगंज थानाक्षेत्र के बेलवरगंज इलाके में बीते देर रात बारात में शामिल महिलाओं के साथ छेड़खानी किए जाने का विरोध करने पर अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। आनन फ़ानन में गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। वही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया. मृतक की पहचान आलमगंज थानाक्षेत्र के बजरंगपुरी शनिचरा स्थान निवासी संजय कुमार सिन्हा के 30 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार सिन्हा के रूप में की गई है, जो मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था। बताया जाता है कि प्रिंस सिन्हा अपने एक संबंधी के शादी समारोह में भाग लेने बेलवरगंज आया था। बारात में शामिल महिलाएं डांस कर रही थी, इसी दौरान नशे में धुत कुछ अपराधी जबरन बारात में शामिल हो गए और महिलाओं के साथ छेड़खानी करने लगे। प्रिंस कुमार ने महिलाओं के साथ हो रहे छेड़खानी का विरोध किया और इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई। मारपीट से गुस्साए अपराधियों ने प्रिंस कुमार को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वही घटना के संबंध में मृतक के परिजन और घटना के प्रत्यक्षदर्शी भारती सिन्हा और अजय कुमार सिन्हा ने बताया कि सभी अपराधी नशे में धुत थे, और वह हथियार लैस थे। वही पटना सिटी के सहायक पुलिस अधीक्षक सरथ आर.एस ने पुलिस के ट्विटर हैंडल पर घटना की पुष्टि करते हुए जल्द ही सभी अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी को लेकर घटनास्थल और उसके आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटी हुई है।

https://www.facebook.com/AryabhattaNews/videos/387205907034294/

Author

मुख्यमंत्री ने मीठापुर-महुली-पुनपुन परियोजना अंतर्गत भूपतिपुर से पुनपुन (एन.एच.-22) तक एलिवेटेड/एटग्रेड पथांश का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने जी.पी.ओ.पटना के पास नवनिर्मित बहुमंजिला पार्किंग भवन (मल्टी-मॉडल हब) तथा पटना जंक्शन तक भूमिगत पथ (सब-वे) का किया लोकार्पण
विधानसभा घेराव करने निकले आक्रोशित आंदोलकारियों ने बैरिकेट तोड़ा, जेपी गोलंबर एवं डाकबंगला चौराहे पर पुलिसकर्मियों के साथ तीखी नोकझोंक, मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव से मिला आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, कार्रवाई का आश्वासन.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed