• Tue. Feb 3rd, 2026

पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के कई स्टेशनों पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया

ByAryabhatta news

Jan 10, 2024

दानापुर : पूर्व मध्य रेल का दानापुर मंडल उचित टिकट प्राधिकार के साथ यात्रा करने वाले रेल यात्रियों की सुविधा को लेकर निरंतर सजग व कार्यरत है। इसी क्रम में दानापुर मंडल के विभिन्न खण्डो मे बिना टिकट उचित प्राधिकार के रेल यात्रा करने के विरुद्ध निरंतर टिकट चेकिंग अभियान सघनतापूर्वक चलाया गया। इस दौरान वाणिज्य विभाग के अधिकारियों की अलग-अलग टीम तथा टिकट चेकिंग दस्ते एवं आरपीएफ जवान तैनात कर प्लेटफार्मों तथा स्टेशन से गुजरने वाली गाड़ियों में गहनता से टिकट जांच कराया गया।

इस अभियान के दौरान आज दिनांक : 10.01.2024 को मंडल के फुलवारी शरीफ स्टेशन एवं दिनांक 09.01.2024 को पटना स्टेशन पर मुख्य रूप से टिकट जांच किया गया जिसमे 317 बिना टिकट एवं अनियमित टिकटधारी से जुर्माने के रूप मे 1,89,760/- रूपये की राशि प्राप्त हुई। साथ ही यात्रियों के बीच एटीवीएम एवं यूटीएस मोबाइल एप के द्वारा टिकट खरीदने हेतु यात्रियों को जागरूक भी किया गया। विदित हो कि जनवरी माह में अब तक कुल लगभग 24 हजार 01 सौ 10 (24,110) मामलों से जुर्माने के रूप में 1,69,83,706/- रुपये की वसूली की जा चुकी है।

इन टिकट चेकिंग अभियानों के परिणामस्वरूप स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर बढ़ी हुई भीड़ देखी गयी और यात्री उचित टिकट लेकर रेल यात्रा करने के प्रति जागरूक हुए।इस टिकट जांच अभियान में दानापुर मंडल के वाणिज्य विभाग के अधिकारी एवं टिकट चेकिंग स्टाफ तथा आरपीएफ स्टाफ भी शामिल रहे। इस तरह के टिकट चेकिंग अभियान मंडल में आगे भी जारी रहेगा ।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed