• Wed. Feb 4th, 2026

पिछले 24 घंटे में राज्य के 02 जिलों में वज्रपात से 05 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना किया व्यक्त

ByAryabhatta news

Aug 1, 2024

मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश

पटना :- पिछले 24 घंटे में वज्रपात से रोहतास में 02 एवं जहानाबाद में 03 व्यक्तियों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं।मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को अविलंब चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं।मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed