• Tue. Feb 3rd, 2026

79 वें, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ,मंडल रेल प्रबंधक, दानापुर द्वारा मंडल कार्यालय के प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया।

ByAryabhatta news

Aug 16, 2025

दानापुर / 79 वें, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विनोद कुमार, मंडल रेल प्रबंधक, दानापुर के द्वारा मंडल कार्यालय के प्रांगण में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने रेल सुरक्षा बल, स्काऊट एवं गाईड सहित रेलवे स्कूल के बच्चों द्वारा की गई परेड की सलामी ली।

रेलवे सुरक्षा बल

मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने अपने संबोधन में विगत दिनों मंडल की उपलब्धियों का ब्योरा प्रस्तुत किया ( प्रतिलिपि संलग्न )।

एनसीसी कैडेट्स

इसके अलावा मंडल कार्यालय, मंडल अस्पताल, संस्थानों, डिपो एवं सभी स्टेशनों पर भी ध्वजारोहण किया गया ।इस अवसर पर महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती निशी देव एवं मंडल रेल प्रबंधक द्वारा संयुक्त रूप से स्वतंत्रता के संदेश के प्रतीक के रूप में आसमान में गुब्बारा उड़ाया गया। ध्वजारोहण समारोह के दौरान मंडल कला साँस्कृतिक संघ एवं स्काउट एवं गाइड के सदस्यों द्वारा देश भक्ति से ओतप्रोत कई रंगारंग कार्यक्रम तथा झांकी प्रस्तुत की गई ।

स्काउट द्वारा निकाली गई झांकी

79वें, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दानापुर मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा निशी देव द्वारा स्काउट एवं गाइड के प्रांगण में भी ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा निशी देव, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) आधार राज एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) राजीव कुमार सहित सभी अधिकारी, महिला कल्याण संगठन की सदस्याएँ, रेलकर्मी, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहें ।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed