• Tue. Feb 3rd, 2026

2025 के विधानसभा चुनाव में इस बार कौन होगा !दानापुर विधानसभा क्षेत्र का विधायक का दावेदार !

ByAryabhatta news

Sep 10, 2025

दानापुर / चुनावी साल है ,चुनावी माहौल है ,सभी पार्टियां अपने-अपने तरीके से मैदान में उतर चुके हैं और जनता का हाल चाल ले रहे हैं क्योंकि चुनाव में वोट जो लेना है ।
हम बात कर रहे हैं दानापुर विधानसभा क्षेत्र की जहां इस बार कई नए चेहरे आपको मैदान में दिख रहे होगे चाहे वह (#BJP) पार्टी से हो ,चाहे वह (#RJD) पार्टी से ,चाहे वह (#JDU) पार्टी से हो चाहे वह निर्दलीय हो ।
सभी अपने क्षेत्र दानापुर का भ्रमण कर रहे हैं। और जनता से वादे कर रहे हैं की वोट हमें ही दिजीयेगा हम सब दुःख दर्द भगा देंगे। अगर हम बात कर की इस विधानसभा कौन कौन से चेहरे हैं,तो सबसे नाम पूर्व विधायिका आशा सिन्हा का नाम आता है ,जो पिछले चार सालों से लगातार चुनाव जीती थी । लेकिन पांचवें साल यानी 2020 में उनका मुकाबला जीतलाल यादव के साथ हुआ जिसमें उनको हार मिलीं थीं लेकिन फिलहाल विधायक रीतलाल यादव अभी भागलपुर जेल में सजा काट रहे हैं। इसलिए इस बार उनका कोई चांस मैदान में आने का नहीं दिख रहा है । वही दूसरी ओर बीजेपी के पूर्व मंत्री पाटलिपुत्रा सांसद रामकृपाल यादव भी चुनाव लड़ सकते है। वही अगर नए चेहरे की बात करे तो BJP से बेला यादव उर्फ रवि भूषण भी अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं ।टीकट पाने के लिए मैदान में लगातार जनता से रूबरू हो रहे है। देखना होगा की BJP पार्टी टीकट इसबार किसको देती है। वही राजद से के.डी.यादव ,धीरज यादव, भी डंके की चोट पर दावा ठोक रहे हैं की इस बार राजद से टीकट हमें मिलेगा और दानापुर का विधायक हम बनेगा। वही जेडीयू से भी एक दावेदार हैं जो लगातार वोभी मेहनत कर है । खैर इसबार दानापुर विधानसभा सीट को देखने दिलचस्प होगा की किसके सर विधायक की ताज होगी । ये समय आने पर जनता तय करेगी की दानापुर का विधायक कौन होगा।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed