दानापुर : दानापुर स्टेशन पर गाड़ी संख्या-12309 राजेन्द्रनगर -नईदिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस एवं गाड़ी संख्या-12393 राजेन्द्रनगर-नईदिल्ली संपूर्ण क्रान्ति एक्सप्रेस के ठहराव का माननीय सांसद (राज्यसभा)डा.भीम सिंह,माननीय पूर्व केंद्रीय मंत्री, रामकृपाल यादव एवं माननीया विधान पार्षद सदस्य अनामिका सिंह के द्वारा 10-09-2025 को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।12309 अप राजेन्द्रनगर -नईदिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस,दानापुर स्टेशन पर रात्री 19/46 बजे पहुँचेगी एवं 19/48 बजे नईदिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएगी,वहीं वापसी में 12310 डाऊन दानापुर स्टेशन प्रातः 4/15 बजे पहुंचेगी एवं 4/17 बजे राजेन्द्रनगर टर्मिनल के लिए प्रस्थान कर जायेगी।12393 अप राजेन्द्रनगर – नईदिल्ली संपूर्णक्रान्ति एक्सप्रेस,दानापुर स्टेशन पर रात्री 19/55 बजे पहुँचेगी एवं 19/57 बजे नईदिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएगी,वहीं वापसी में 12394 डाऊन दानापुर स्टेशन प्रातः 5/48 बजे पहुंचेगी एवं 5/50 बजे राजेन्द्रनगर टर्मिनल के लिए प्रस्थान कर जायेगी।इसके अलावा आज से ही मंडल के अन्य स्टेशनों पर, जैसे गाड़ी संख्या-13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस का बड़हिया में,गाड़ी संख्या-12352,राजेन्द्रनगर-हावड़ा एक्सप्रेस का मननपुर में,गाड़ी संख्या-63221 मोकामा-पटना-मोकामा का मोर स्टेशन पर,गाड़ी संख्या-13234 दानापुर-राजगीर इन्टरसिटी एक्सप्रेस का करौटा स्टेशन पर,गाड़ी संख्या-12391राजगीर-नईदिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस का सिलाव स्टेशन पर,गाड़ी संख्या-14223 राजगीर-वाराणसी बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस का पावापुरी रोड स्टेशन पर,गाड़ी संख्या-15743 भटिंडा फरक्का एक्सप्रेस का,बनाही,भदौरा एवं धीना स्टेशन पर,गाड़ी संख्या-13239 पटना-कोटा एक्सप्रेस का भदौरा स्टेशन पर ठहराव शुरू किया गया है।वहीं इस अवसर पर सिलाव स्टेशन पर माननीय सांसद,नालन्दा कौशलेन्द्र कुमार एवं माननीय विधायक राजगीर कौशल किशोर,बनाही स्टेशन पर माननीय सांसद,आरा सुदामा प्रसाद एवं माननीय विधायक शाहपुर राहुल तिवारी तथा धीना स्टेशन पर माननीय विधायक सैय्यदरजा,सुशील सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। दानापुर स्टेशन पर राजीव कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) एवं अभिनव सिद्धार्थ, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक मौजूद रहे।
