• Tue. Feb 3rd, 2026

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर द्वारा 101 पौधों का किया गया रोपण,पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

ByAryabhatta news

Oct 17, 2025

दानापुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय की ओर से पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से 101 पौधों का सामूहिक पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक विष्णु कुमार उर्फ़ कन्हाई यादव एवं शिक्षक वैभव सिंह ने विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ बाबुचक रोड स्थित परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान निदेशक विष्णु कुमार ने कहा कि- “स्वच्छ और स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं, इसलिए हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। शिक्षक वैभव सिंह ने छात्रों को पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया और कहा कि यह अभियान तभी सफल होगा जब हम लगाए गए पौधों की नियमित रूप से देखरेख करें।विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक और स्थानीय लोग शामिल हुए। सभी ने मिलकर पौधों की सुरक्षा और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed