दानापुर / पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, दानापुर की अध्यक्षा निशी देव के नेतृत्व में आज दिनांक 17.07.2026 को पूर्व मध्य रेल सिनियर सेकेन्ड्री स्कूल में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर संगठन की पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधे लगाए तथा उनकी नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवन का आधार भी हैं। प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल भी करनी चाहिए।महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन समय-समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता है। वृक्षारोपण अभियान भी उसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और समाज को अधिकाधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना है। साथ ही साथ नौवीं एवं दसवीं के छात्राओं के बीच सेनेटरी पैड भी वितरित की गई। इस अवसर पर महिला कल्याण संगठन की सदस्याएँ स्वाति सुमन, अराधना,डॉ.श्रेया झा एवं कृतिका सहित कक्षा-एक से कक्षा- नौवीं के छात्राओं द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया।
