• Wed. Feb 4th, 2026

हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक को मारी गोली

ByAryabhatta news

Sep 9, 2023

पटना : पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के पश्चिम दरवाजा टमटम पड़ाव के समीप दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। आनन फानन में गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए NMCH में भर्ती कराया गया। जहां युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए PMCH रेफर कर दिया गया। फिलहाल घायल युवक का PMCH में इलाज चल रहा है। जहां उसकी स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा मचाया दिया। स्थानीय लोगों ने बेलबर गंज के समीप सड़क पर आगजनी कर मुख्य सड़क अशोक राजपथ को जाम कर दिया।

गोलीबारी और सड़क जाम हंगामा की सूचना मिलते ही विभिन्न थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को शांत करने में जुटी हुई है। घायल युवक की पहचान आलमगंज थाना क्षेत्र के बेलवर गंज निवासी मोहम्मद अकबर के 22 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शाहदाब उर्फ़ मो. शानू के रूप में की गई है, जो प्रिंटिंग प्रेस में बुक बाइंडिंग का काम करता है। बताया जाता है कि मोहम्मद शाहदाब उर्फ़ शानू अपने घर से थोड़ी ही दूर पर खड़ा था, इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसे पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान अपराधियों ने मोहम्मद शाहदाब उर्फ़ शानू को तीन गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानलेवा हमले का कारण अब तक का स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के संबंध में पूछे जाने पर घायल की मां शायरा ने बताया कि बीते देर रात मोहल्ले के हीं कुछ लोगों के साथ झगड़ा हुआ था। और आज अपराधियों द्वारा उनके बेटे को गोली मार दी गई। मौके पर मौजूद पटना सिटी के सहायक पुलिस अधीक्षक ने घटना की पुष्टि करते हुए जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी को लेकर आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरे को खंगालने में जुटी हुई है।     

https://fb.watch/mYpZtpdLKj/?mibextid=RUbZ1f   

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed