• Sat. Mar 28th, 2026

खगौल थाना में हुई शांति समिति की बैठक

ByAryabhatta news

Oct 5, 2023

खगौल :- गुरुवार को खगौल थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक  का आयोजन किया गया। बैठक में थाना अध्यक्ष फूलदेव चौधरी, एच एस.आई. गीतेंद्र उपाध्याय एस.आई. दुर्गा श्री सिन्हा,सहित जन प्रतिनिधियों एवं दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष एवं सचिव ने हिस्सा लिया। इस मौके पर थानाध्यक्ष फूलदेव चौधरी द्वारा शांति पूर्वक दुर्गा पूजा समारोह आयोजित करने का अनुरोध किया गया। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल मे किसी प्रकार का डीजे बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। पंडाल में कोई भी बिजली का तार खुला नहीं रहेगा। हर पूजा पंडाल मे CCTV कैमरा लगाना अनिवार्य होगा। रात्री 10 बजे से लेकर सुबह के 6 बजे तक बाद कोई भी लॉउडस्पिकर  पूजा पंडाल में नहीं बजाया जाएगा। पूजा समिति को भी इस बात का ख्याल रखना होगा कि पूजा पंडाल में किसी प्रकार का भगदड़ न हो एवं सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन के अनुसार ही दुर्गा पूजा समारोह आयोजित किया जाय। वहीं बैठक में 5 स्टार क्लब के सचिव चंदू प्रिन्स सहायक विद्युत अभियंता लालजी कुमार से मांग कि है की दशहरा पूजा के पूर्व बिजली के जर्जर तारो को हर हाल में बदला जाए, ताकि इसकी वजह से में कोई अनहोनी ना होने पाए। वही इस मौके पर पूजा समिती के लोग विद्युत विभाग के मोहम्मद शम्मी नगर परिषद पूर्व उपाध्यक्ष सुनिल कुमार ,अनिल कुमार गुप्ता, वार्ड पार्षद महेंद्र कुमार सिंह, पिंटू कुमार, भरत पोद्दार, राजकुमार उर्फ लोथा प्रिंस, राहुल कुमार, अशोक कुमार सिंह, जितेन्द्र वत्स, धर्मेन्द्र सिंह, पॉली गांगुली, कौशल कुमार , कामेश्वर प्रसाद, बिजेंद्र कुमार, सहित अन्य लोग मौजूद थे l

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed