• Wed. Feb 4th, 2026

सेफ्टी टैंक में सफाई के दौरान दम घुटने से दो मजूदरों की हुई मौत

ByAryabhatta news

Oct 7, 2023

पटना : पटना सिटी से इस वक्त बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जहां सेफ्टी टैंक सफाई के दौरान दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई है. जिसके बाद दोनों मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने NMCH भेज दिया पूरा मामला सुलतानगंज थाना क्षेत्र की है जहां एक नवनिर्मित मकान के सेफ्टी टैंक की सफाई की जा रही थी जिसमे दो मजदूर उस सफाई में लगे हुए थे,अचानक एक मजदूर उस सेफ्टी टैंक के गड्ढे में डूब गया जिसे बचाने के लिए दूसरा मजदूर भी गया लेकिन वो भी हादसे का शिकार हो गया जिसके बाद दम घुटने से दोनो मजदूरों की मौत हो गयी।फिलहाल पुलिस मौके पर पहुँच उन दोनों मजदूरों के शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसी भेज दिया है।पुलिस ने बताया कि दोनो मजदूर हाजीपुर के जन्दाहा के रहने वाले बताए जा रहे है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed