पटना : – पटनासिटी के मालसलामी थानाक्षेत्र के बुन्देल टोली घाट पर एक महिला ने गंगा में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला के परिजनों और स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस और SDRF को दिए जाने के बाद पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंचकर शव की तलाश में जुट गई है। हालांकि अब तक शव की बरामदगी नहीं हो सकी है। वही गंगा में डूबी महिला की पहचान मालसलामी थानाक्षेत्र के शाहदरा निवासी निभा देवी के रूप में की गई है, जो मानसिक रूप से अर्ध विक्षिप्त बताई जाती है। बताया जाता है कि निभा देवी अपनी बुजुर्ग मां के साथ गंगा घाट के रास्ते गुजर रही थी, इसी दौरान उसने अपनी मां का हाथ छुड़ाकर अचानक से गंगा में छलांग लगा दी। गंगा में छलांग लगाते ही निभा देवी नदी की तेज धार में बह गई। फिलहाल पुलिस और SDRF की टीम स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव की तलाश में जुटी हुई है।
