• Tue. Feb 3rd, 2026

बेलगाम ट्रैक्टर ने साइकिल सवार स्कूली छात्रा को रौंदा,लोगों ने ट्रैक्टर ड्राइवर को पकड़ पुलिस के किया हवाले

ByAryabhatta news

Nov 30, 2023

पटना : पटना सिटी के चौक थानाक्षेत्र के मंगल तालाब मोड़ के समीप बेलगाम मिट्टी लदे ट्रैक्टर से कुचलकर एक स्कूली छात्रा की मौत हो गई। आनन-फ़ानन में गंभीर रूप से घायल छात्रा को इलाज के लिए पास के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज को लेकर NMCH रेफर कर दिया। NMCH में इलाज के दौरान स्कूली छात्रा ने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान मालसलामी थानाक्षेत्र के साबरचक निवासी प्रदीप कुमार की पुत्री नेहा कुमारी के रूप में की गई है, जो गुरु गोविंद सिंह मध्य विद्यालय में सातवीं कक्षा की छात्रा थी। बताया जाता है कि नेहा कुमारी साइकिल पर सवार होकर अपने विद्यालय जा रही थी। इसी दौरान मंगल तालाब मोड़ के समीप मिट्टी लदे एक बेलगाम ट्रैक्टर ने उसे कुचल डाला, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पड़कर पुलिस को सौंप दिया है तो, वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर को भी अपने कब्जे में लिया है। नो एंट्री के दौरान बड़े वाहन और ट्रैक्टर के परिचालन को लेकर स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश व्याप्त किया है ।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed