• Tue. Feb 3rd, 2026

अनुपम शर्मा, महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल ने किया पतरातू स्टेशन एवं पतरातू वैगन मरम्मत सिक लाइन एवं यार्ड का निरीक्षण

ByAryabhatta news

Aug 13, 2023

हाजीपुर : पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा द्वारा 12.08.2023 को धनबाद मंडल के पतरातू स्टेशन एवं पतरातू वैगन मरम्मत सिक लाइन तथा यार्ड का निरीक्षण किया गया । इस अवसर पर धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक एवं मुख्यालय तथा धनबाद मंडल के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे । सबसे पहले महाप्रबंधक महोदय पतरातू स्टेशन पहुंचे जहां उन्होंने स्टेशन बिल्डिंग तथा यात्री सुविधाओं का जायजा लिया । इसके साथ ही उन्होंने पतरातू स्टेशन के डाउन यार्ड केबिन तथा RRI बिल्डिंग का निरीक्षण किया एवं उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया।

इसके उपरांत उन्होंने पतरातू वैगन मरम्मत सिक लाइन एवं यार्ड का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहां निर्मित बीएमबीएस ब्रेक सिस्टम के मॉडल की कार्य प्रणाली को देखा । वैगन में गर्म धुरी की समस्या के प्रमुख कारण एवं समस्या से निजात के लिए अनुरक्षण के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की । साथ ही उन्होंने वैगन रीहैबिलेशन के नए कार्य के बारे में जानकारी लिया । इस दौरान पतरातू डिपो की कार्यक्षमता को बढ़ाने हेतु महाप्रबंधक महोदय के दिशा निर्देश में प्रस्तावित भविष्य की परियोजनाओं जैसे स्मार्ट यार्ड एवं वैगनों के आरओएच मरम्मत के कार्य हेतु सिक लाइन के विस्तार की विशेष तौर पर चर्चा की गयी ।

निरीक्षण के उपरांत सिक लाइन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया । इस संगोष्ठी में रेलगाड़ियों में ब्रेक बॉन्डिंग के कारणों एवं बचाव के विभिन्न उपायों, लॉंग हॉल के फार्मेशन एवं परिचालन में संरक्षा उपायों पर चर्चा की गयी । संगोष्ठी के दौरान महाप्रबंधक महोदय ने संरक्षा के मानकों के साथ गुणवत्ताूपर्ण अनुरक्षण के तरीके प्रयोग में लाए जाने पर जोर दिया ।

(वीरेन्द्र कुमार)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed