• Wed. Feb 4th, 2026

जन्मदिन पार्टी के दौरान आपसी विवाद में दो गुटों में हुई मारपीट में एक युवक की हुई मौत

ByAryabhatta news

Jan 7, 2024

पटना : पटना सिटी के आलमगंज थानाक्षेत्र के आलमगंज चौकी के समीप एक नीजी बैंक्विट हॉल में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान आपसी विवाद में युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए, इस दौरान दोनों गुटों में जमकर मारपीट और चाकूबाजी हो गई, जिसमें चाकू लगने से एक युवक की मौत हो गई, वहीं बीच बचाव करने पहुंचा बैंक्विट हॉल का कर्मचारी भी घायल हो गया। आनन फानन में गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए NMCH में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक की पहचान आलमगंज थाना क्षेत्र के केदारनाथ मठ आलमगंज चौकी निवासी बल्ली सहनी के 22 वर्षीय पुत्र अमन कुमार के रूप में की गई है, वहीं घायल कर्मचारी की पहचान हिलसा निवासी विकास कुमार के रूप में की गई है। हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि आपसी रंजिश में ही अपराधियों द्वारा चाकू मारकर अमन की हत्या की गई है। मौके पर मौजूद आलमगंज थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार और पटना सिटी के सहायक पुलिस अधीक्षक सरथ आर एस ने आपसी रंजिश में हत्या की आशंका जताते हुए जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी को लेकर आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरे को खंगालने में जुटी हुई है.

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed