• Tue. Feb 3rd, 2026

मुख्यमंत्री ने जे.पी. गंगा पथ पर विकसित किए जा रहे पार्क का किया निरीक्षण, गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया,अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश निर्देश

ByAryabhatta news

Jul 19, 2025

पटना:19 जुलाई 2025 मुख्यमंत्री नीतीश कुमारने आज जे.पी.गंगा पथ पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा विकसित किए जा रहे पार्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने विकसित किए जा रहे पार्क के संबंध में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री को बताया कि इस पार्क की लंबाई 500 मीटर है जो एल.सी.टी. घाट और कुर्जी घाट के बीच स्थित है। यह पार्क पटना स्मार्ट सिटी परियोजना का हिस्सा है और इसे पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जे.पी. गंगा पथ को मनोहारी और आकर्षक बनाना है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यह पार्क गंगा नदी के किनारे स्थित है, इसलिए लोगों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे विकसित कराएं। यहां काफी अच्छा काम हो रहा है। जे.पी. गंगा पथ पर पार्क विकसित होने से हरियाली बढ़ेगी साथ ही यहां आनेवाले लोग अपने परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकेंगे। इस काम को जल्द पूर्ण कराएं। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने सड़क मार्ग से पटना के आसपास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। जायजा के क्रम में मुख्यमंत्री ने पटना सिटी के कंगन घाट से दानापुर के नासरीगंज घाट तक गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जे.पी. गंगा पथ पर एल.सी.टी. घाट से गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लेने के बाद एन.आई.टी. घाट पहुंचे जहां उन्होंने गंगा नदी के बढ़े जलस्तर एवं तटीय इलाकों के वर्तमान स्थिति की पूरी जानकारी अधिकारियों से ली। एन.आई.टी. घाट से जे.पी. गंगा पथ होते हुए मुख्यमंत्री कंगन घाट के बाद दीघा घाट और दानापुर स्थित नासरीगंज घाट पहुंचकर गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा नदी के किनारे वाले क्षेत्रों में बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह अलर्ट रहें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हर समय तैयार रहें। गंगा नदी के तटीय इलाकों खासकर निचले क्षेत्रों की स्थिति की लगातार समीक्षा करते रहें और जरूरत पड़ने पर तत्काल रूप से आवश्यक कार्रवाई करें ताकि कोई नुकसान न हो। नासरीगंज घाट, गांधी घाट सहित कई स्थानों पर गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है तथा नदी की धारा भी बहुत तेज है। संभावित परिस्थितियों पर पूरी नजर रखें तथा बढ़ते जलस्तर से प्रभावित लोगों को एस.ओ.पी. के अनुसार जरूरी सहायता उपलब्ध कराएं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त सह आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ.चन्द्रशेखर सिंह, पटना नगर निगम के आयुक्त अनिमेष पराशर, जिलाधिकारी डॉ.त्यागराजन एस.एम. सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed