• Sun. Feb 15th, 2026

खाजपुरा नेहरू मार्ग स्थित शिव मंदिर महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल हुये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

ByAryabhatta news

Feb 15, 2026

पटना :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज खाजपुरा, नेहरू मार्ग स्थित शिव मंदिर के निकट महाशिवरात्रि शोभा यात्रा के अभिनंदन महोत्सव में सम्मिलित होकर भगवान भोलेनाथ, मॉ पार्वती एवं उनकी सवारी भगवान नंदी की आरती कर पूरे बिहार में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर आयोजकों ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर अभिनन्दन किया।

शोभा यात्रा में निकली भगवान भोलेनाथ की टोली का भव्य आरती और पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। की। मुख्यमंत्री ने शिव मंदिर, खाजपुरा में भगवान भोलेनाथ एवं मॉ पार्वती की पूजा-अर्चना इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद संजय कुमार झा, सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, विधायक संजीव चौरसिया, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed