• Sun. Mar 15th, 2026

राज्य के 02 जिलों में वज्रपात से 03 लोगों की हुयी मौत पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की, मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रूपये अविलंब अनुग्रह अनुदान देने का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश

ByAryabhatta news

Aug 24, 2023

पटना :- वज्रपात से जमुई जिले में 02 एवं मुंगेर जिले में 01 व्यक्ति की हुयी मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने अविलंब मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर
जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *