• Tue. Feb 3rd, 2026

बाइक सवार अपराधियों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मियों से लाखों रूपये लूटकर हुए फरार

ByAryabhatta news

Sep 7, 2023

पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अगमकुआं थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर बैंक में रुपए जमा करने जा रहे भारत फाइनेंस कंपनी के दो कर्मियों से 20 लाख रुपए की बड़ी धन राशि लूटकर फरार हो गए. वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी तेजी से निकल गए। घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस महकमे में हड़कंप मचा गया .वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल हो गया है. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के व्यापारी वर्ग में दहशत कायम हो गया है. मौके पर सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम आसपास के इलाके में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे को खंगालकर अपराधियों का पता लगाने में जुट गई है. मौका ए वारदात पर सीनियर पुलिस अधिकारी पहुंचे और पीड़ित स्टाफ से पूछताछ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि भारत फाइनेंस कंपनी के मैनेजर अपने एक स्टाफ के साथ बैंक आफ इंडिया की शाखा में 20 लाख रुपए जमा करने जा रहे थे. इसी क्रम में मोटरसाइकिल से आए अपराधियों ने हथियार के बल पर रूपयों से भरा बैग लूट कर फरार हो गए .

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed