• Wed. Feb 4th, 2026

ठेला चालक की बेखौफ अपराधियों ने गला रेतकर की हत्या

ByAryabhatta news

Dec 5, 2023

पटना : ताजा मामला पटना सिटी के खाजेकला थानाक्षेत्र के नौजर कटरा दुर्गा स्थान के समीप बीते देर रात अज्ञात अपराधियों ने गला रेत कर एक 35 वर्षीय युवक की हत्या कर दी। परिजनों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मृतक की पहचान नौजर कटरा मोहल्ला निवासी संतोष कुमार के रूप में की गई है, जो ठेला चलाने का काम करता था।

बताया जाता है की देर रात मोहल्ले के ही कुछ लोग संतोष को घर से बुलाकर ले गए, और नौजर कटरा स्कूल के पीछे ले जाकर गर्दन रेत कर उसकी हत्या कर दी। घटना के संबंध में मृतक के बड़े भाई रामबाबु ने बताया कि मोहल्ले के ही कुछ लड़के संतोष को घर से बुलाकर ले गए थे, और गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। मृतक के भाई का यह भी कहना था कि मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ संतोष की दुश्मनी थी। बताया जा रहा है की आपसी रंजिश में ही संतोष की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। वही मौके पर मौजूद पटना सिटी के सहायक पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच किए जाने की बात दोहराते हुए जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। फिलहाल पुलिस हत्यारों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.

https://fb.watch/oLY9c7xvG4/

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed