• Mon. Feb 2nd, 2026

बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने दर्जनों राउंड किया फायरिंग , जिसमें दो लोग गोली लगने से हुए घायल

ByAryabhatta news

Nov 30, 2023

पटना : पटनासिटी खाजेकलां थाना क्षेत्र के लोदी कटरा स्थित बाग मालू खाँ इलाके में उस वक्त अपरा तफरी मच गई जब कई अज्ञात बाइक सवार ताबड़तोड़ गोलीबारी करने लगे और लगभग दर्जनों राउंड गोली चलाया, इस घटना से पूरे इलाके में हड़कम मच गई।वही गोली चलने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर खाजेकलां थाना प्रभारी राहुल ठाकुर ने दलबल के साथ मोर्चा को संभाल और आक्रोशित लोगों को शांत करने में जुट गए।वही इस गोलीबारी में दो लोग गोली लगने से घायल हो गए है की है,जिसका इलाज NMCH में चल रहा इस घटना के पुष्टि करते हुए SSP शरद एस.आर और खाजेकलां थाना प्रभारी राहुल ठाकुर ने बताया कि बागमालू खाँ इलाके में अज्ञात बाइक सवार अपराधीयों ने गोली चलाकर दो लोगों को घायल कर दिया है,वही पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है फिलहाल दोनों की स्थिति ठीक-ठाक बताई जा रही है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed