• Tue. Feb 3rd, 2026

युवक ने गोली मारकर की खुदकुशी,इलाके में फैली सनसनी

ByAryabhatta news

Sep 23, 2023

पटना : पटनासिटी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है  जहां आलमगंज थानाक्षेत्र के चैली टाल महाराजगंज इलाके में देर शाम एक युवक ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। आनन फ़ानन में गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए NMCH में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान चैली टाल महाराजगंज निवासी प्रवीण कुमार के 25 वर्षीय पुत्र अमन राज उर्फ बजरंगी के रूप में की गई है। युवक ने किस कारण से  खुदकुशी की, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतक के चचेरे भाई सनी कुमार की माने तो पारिवारिक कलह में अमन राज ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर लिए। वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अपने दल बल के साथ पहुंची आलमगंज थाना के SI अभिषेक कुमार ने बताया की युवक ने खुदकुशी क्यों किया है इसकी जानकारी अभी नहीं लग पाई है. लेकिन बहुत जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। और पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन में जुट गई है।

https://fb.watch/neR8a7iGyK/

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed