• Tue. Feb 3rd, 2026

पटना जंक्शन ,दानापुर एवं बक्सर स्टेशन पर चला टिकट चेकिंग अभियान

ByAryabhatta news

Aug 29, 2023

दानापुर : पूर्व मध्य रेल का दानापुर मंडल उचित टिकट/प्राधिकार के साथ यात्रा करने वाले रेल यात्रियों की सुविधा को लेकर निरंतर सजग व कार्यरत है। इस संबंध में बिना टिकट/उचित प्राधिकार के रेल यात्रा करने के विरुद्ध दानापुर मंडल में निरंतर टिकट चेकिंग कार्य सघनतापूर्वक कराया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 29.08.2023, मंगलवार को मंडल के झाझा, किऊल, बख्तियारपुर, दानापुर, बक्सर एवं पटना जंक्शन स्टेशन पर लगातार 16 घंटे का टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में दानापुर, बक्सर एवं पटना जंक्शन स्टेशन पर विशेष टिकट चेकिंग दस्ते तैनात कर प्लेटफार्मो तथा स्टेशन से गुजरने वाली गाड़ियों में विशेषकर AC कोचों में गहनता से सघन टिकट जांच जारी है ।

विदित हो कि दानापुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान में बिना टिकट के यात्रा करते हुए लोगो से रेलवे एक्ट के तहत 26 अगस्त 2023 से 28 अगस्त 2023 तक किए गए टिकट चेकिंग के दौरान कुल 9,551 लोग पकड़े गए जिनसे जुर्माने के राशि के रूप मे 46,55,733/- रुपए दंड स्वरूप लिया गया।
इस टिकट चेकिंग अभियान के परिणामस्वरूप स्टेशन के टिकट काउंटरो पर बढ़ी हुई भीड़ देखी गयी और यात्री उचित टिकट लेकर रेल यात्रा करने के प्रति जागरूक हुए। इस टिकट जांच अभियान में वाणिज्य के अधिकारी एवं कर्मी सहित आरपीएफ कर्मी भी शामिल रहे।

इस तरह के टिकट चेकिंग अभियान मंडल में आगे भी जारी रहेगा । यात्रियों से अनुरोध है कि बिना टिकट कभी भी रेल यात्रा न करें। यह दंडनीय है। सदैव रेल टिकट लेकर उचित श्रेणी में ही रेल यात्रा करें।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed