• Wed. Feb 4th, 2026

सदभावना दिवस के उपलक्ष्य में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने की ली प्रतिज्ञा

ByAryabhatta news

Aug 18, 2023

दानापुर : दानापुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के प्रांगण में ‘‘सद्भावना दिवस ” के उपलक्ष्य में शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

इस अवसर पर दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक जयंत कुमार चौधरी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना देश की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने की प्रतिज्ञा दिलायी । उन्होंने हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने के लिए भी रेलकर्मियों का आह्वान किया ।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed