• Tue. Feb 3rd, 2026

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर दिखा अंधविश्वास का खेल ,भूत खिलाते देखी गई महिलाएं

ByAryabhatta news

Nov 27, 2023

पटना : कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर पटना सिटी के गायघाट पर अंधविश्वास का खेल देखने को मिली, जहां महिलाएं भूत खिलाते हुई दिखाई दी . जहां महिलाएं अपने सर को गोल-गोल घुमा कर जमीन पर पटकती नजर आ रही थी तो वही ओझा और भगत मंत्रों का उच्चारण कर भूत को बुलाते दिखाई दिए तो वही प्रशासन के नाक के नीचे घंटों यह अंधविश्वास का खेल चलता रहा, इसके बावजूद पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा इसपर कोई भी पहल नहीं की गई। गौरतलब है कि कार्तिक पूर्णिमा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न गंगा घाटों पर दंडाधिकारियों और पुलिस बल की भारी संख्या में तैनाती की गई थी. इस पूरे मामले पर पूछे जाने पर मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने इसे आस्था का विषय बताते हुए कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर लोगों द्वारा विशेष पूजा पाठ किए जाने की बात कही.

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed