• Mon. Mar 9th, 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वाणिज्य विभाग की 26 महिला रेलकर्मियों को किया गया सम्मानित

ByAryabhatta news

Mar 9, 2026

दानापुर :- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिनांक : 08.03.2026 को पटना जंक्शन पर रेलवे की कमान महिला रेल कर्मियों को सौंपी गई थी तथा पटना इसलामपुर मेमू ट्रेन का परिचालन भी पूरी तरह से महिला रेल कर्मियों के जिम्में था, जिसका निर्वहन उन्होंने बखूबी किया। आज भी दिनांक: 09.03.2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के ठीक दूसरे दिन महिला रेल कर्मियों को सम्मानित करने के लिए दानापुर मंडल के वाणिज्य विभाग की 26 महिला रेल कर्मियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। ये महिला रेलकर्मी रेलवे के वाणिज्य विभाग के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए अपना योगदान दे रही हैं तथा पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हुए रेलवे को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग कर रही हैं। आज सम्मानित होने वाली सभी रेलकर्मी दानापुर मंडल में वाणिज्य पर्यवेक्षक(बुकिंग), मुख्य वाणिज्य लिपिक, टिकट परीक्षक, वरीय बुकिंग क्लर्क, आरक्षण पर्यवेक्षक, जूनियर क्लर्क, सामान्य सहायक, वरीय वाणिज्य लिपिक/मुख्यालय/रिटर्न के महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं। देश दुनिया की तरह आज हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं और रेलवे भी इसमें पीछे नहीं है। विश्व पटल पर महिलाओं के नेतृत्व की सराहना सर्वत्र हो रही है। भारतीय रेल में भी लगभग एक लाख महिलाएं भारतीय रेल को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने में अपना योगदान दे रहीं हैं। ” महिला रेलकर्मियों का आत्मविश्वास, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पित सेवा की भावना भारतीय रेल की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है तथा समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
” – अभिनव सिद्धार्थ (वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक)।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *