• Tue. Feb 3rd, 2026

नगर निगम की कूड़ा ढोने वाली बेलगाम पिकअप वैन और ई रिक्शा भीड़े आमने-सामने

ByAryabhatta news

Apr 4, 2024

पटना : पटनासिटी के बाईपास थानाक्षेत्र के गुरु गोविंद सिंह लिंक पथ महादेव स्थान के समीप पटना नगर निगम की कूड़ा ढोने वाली बेलगाम पिकअप वैन और ई रिक्शा की आमने-सामने टक्कर में ई-रिक्शा सवार पांच लोग और पिकअप वैन सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फ़ानन में सभी घायलों को इलाज के लिए NMCH में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने एक 15 वर्षीय लड़के और एक 18 वर्षीय युवती को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल दो लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज को लेकर पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। तीन अन्य घायलों का NMCH में इलाज चल रहा है। वही मृतक की पहचान चौक थानाक्षेत्र के मंगल तालाब निवासी 15 वर्षीय किशोर अमन कुमार के रूप में की गई है। वहीं 18 वर्षीय मृत युवती की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। बताया जाता है कि ई-रिक्शा सवार सभी लोग बाईपास से गुरु गोविंद सिंह लिंक पथ की ओर आ रहे थे। इसी दौरान गुरु गोविंद सिंह लिंक पथ से गुजर रही पटना नगर निगम की कूड़ा ढोने वाली बेलगाम पिकअप वैन ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गाड़ियों में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद दोनों गाड़ियां भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए NMCH भेजा। फिलहाल पुलिस मृत युवती की भी पहचान करने में जुटी है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed