• Tue. Feb 3rd, 2026

IAS तैयारी करने वालों को मिल रहा है सुनहरा अवसर

ByAryabhatta news

Oct 9, 2023

पटना :- अपने देश में IAS की तैयारी करने वाले छात्रों को NEXT IAS के द्वारा सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है,जो छात्रों को सशक्त बना उनके सपनों को पूरा करने में भरपूर मदद करते हुए एक मंच प्रदान करता है। बता दें कि NEXT IAS एक ऐसा शिक्षण संस्थान है जो देश भर के 55 शहरों में मेधावी छात्रों के लिए अगामी 15 अक्टूबर को नेशनल स्कॉलरशीप टेस्ट का आयोजन कराने जा रही है। टेस्ट में पासआउट छात्र इस छात्रवृति का लाभ अगामी 26 अक्टूबर 2023 से 31 जुलाई 2024 तक ले सकते हैं, छात्रों को इस दिए गए अवधि में IAS यात्रा की तैयारी पूरी कर लेने में पर्याप्त समय भी मिलेगा। NEXT IAS व मेड इजी ग्रुप के CMD बी. सिंह ने बताया कि शिक्षा में, समावेशिता बहुत महत्त्वपूर्ण है।

भारत के लोग सफलता की सीढ़ी चढ़ने के लिए कड़ी मेहनत से तैयारी करते है। जिसमें अधिकतर छात्रों को सही परिणाम हासिल नहीं हो पता है। उन मेधावी छात्रों को IAS बनने में कोई रुकावट ना हो इसके लिए नेशनल स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। यह टेस्ट सामान्य अध्ययन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा फाउंडेशन कोर्स के लिए ट्यूशन फ़ीस का 100% तक स्कॉलरशिप प्राप्त करने का अवसर प्रदान करती है। इस टेस्ट में भाग लेने के लिए पंजीकरण किया जा रहा है, जिसके बाद टेस्ट परीक्षा 15 अक्टूबर को होगा। वही मेधावी छात्रों के लिए सामान्य अध्ययन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा फाउंडेशन कोर्स, जो अंग्रेज़ी और हिंदी दोनों में उपलब्ध किया गया है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed