• Tue. Feb 3rd, 2026

संकुल स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ByAryabhatta news

Aug 27, 2023

फुलवारी शरीफ : – उदासीन नानक साइन सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को संकुल स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में चार स्कूलों के 105 बच्चों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में कंप्यूटर, विज्ञान, अंग्रेजी, गणित – वैदिक गणित, संस्कृति ज्ञान, संस्कृत कुल छ: विषयों से संबंधित प्रश्न शामिल थे। कार्यक्रम में पटना विभाग के विभाग निरीक्षक डॉक्टर रमेश मणी पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे, साथ ही साथ संकुल संयोजिका उर्मिला कुमारी, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता समेत अन्य स्कूलों से आए हुए शिक्षक शामिल हुए।


प्रतियोगिता के समापन पर पहले, दूसरे और तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मेडल पहनकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सरस्वती विद्या मंदिर फुलवारी की प्रधानाचार्या सुसुम यादव ने सफल छात्र-छात्राओं को आशीष देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि आगामी 9 सितंबर को सरस्वती विद्या मंदिर फुलवारी में बच्चों की विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी को शिशु, बाल एवं किशोर वर्ग में बांटा गया है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed