• Mon. Feb 2nd, 2026

गणतंत्र दिवस के मौके पर समाजसेवीयों ने जरूरतमंद लोगों के बीच किया कंबल का वितरण

ByAryabhatta news

Jan 29, 2024

खगौल : गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार की रात में समाजसेवक युवा मंच के कार्यकर्ताओं की ओर से प्रचंड ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण किया गया। इसकी शुरूआत दानापुर स्टेशन से हुई इसके बाद मंच के कार्यकर्ता खगौल कुष्ट आश्रम, गोला रोड, दानापुर, गांधी मैदान, दरियापुर, कदमकुआं, मछुआटोली सहित कई अन्य जगहों पर रात में खुले में सो रहे बेसहारा लोगों के पास पहुंच कर कंबल वितरण किया । वही समाजसेवक कुंदन कुमार ने बताया कि समाजसेवक युवा मंच की ओर से 1 हजार 151 कंबलों का वितरण किया गया है। 

युवा सामाजिक कार्यकर्ता विष्णु गुप्ता ने बताया कि युवाओं और सक्षम लोगों को यथासंभव गरीबों और बेसहारा लोगों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इस दौरान जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल के साथ-साथ खाना और पानी की बोतल भी वितरित की गई।  वही इस दौरान कुंदन कुमार, युवा कार्यकर्ता विष्णु गुप्ता, रंजीत कुमार, कौशल , शिक्षक मो. इरफान  के साथ-साथ समाजसेवक युवा मंच के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed