• Sat. Mar 21st, 2026

दानापुर रेल मंडल में सेफ्टी सेमिनार का किया गया आयोजन

ByAryabhatta news

Mar 7, 2025

दानापुर :आज दिनांक: 07 मार्च 2025 को दानापुर रेल मंडल के परिचालन विभाग द्वारा “सेफ्टी सेमिनार” का आयोजन किया गया। सेफ्टी से जुड़े बातों को वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक तथा वरीय मंडल संरक्षा अधिकारी द्वारा सेमिनार में उपस्थित दानापुर मंडल के विभिन्न स्टेशन स्टेशनों से आये हुए स्टेशन मास्टर, यातायात निरीक्षक,पोर्टर मंडल के सभी ए.ओ.एम की उपस्थिति में सेफ्टी को कैसे संरक्षित रखा जाए इससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई जैसे गाड़ियों की सुरक्षा, शंटिंग संचालन, सुरक्षित ट्रेन संचालन के लिए सुरक्षा नियम ,शंटिंग के दौरान हैंड सिग्नल का उचित उपयोग,ए .आर .एस एक्सचेंज, मास्टर स्लेव फोन का उपयोग, गेट वर्किंग नियम इस बात पर बृहद चर्चा किया गया।वहीं इस अवसर पर दानापुर के मंडल के रेल प्रबंधक जयंत कुमार चौधरी एवं अपर मंडल के रेल प्रबंधक (ओ पी) आधार राज तथा अपर मंडल के रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) अनुपम कुमार चंदन उपस्थिति रहे। मंडल रेल प्रबंधक ने अपने संबोधन में कहे कि किसी भी परिस्थिति में उपस्थित कर्मचारियों/अधिकारियों से सुरक्षित परिचालन करें इस बात का खास ध्यान रखने के लिये कहे ।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *