• Wed. Feb 4th, 2026

महिला कल्याण संगठन/दानापुर द्वारा सैनेटरी पैड का किया गया वितरण .

ByAryabhatta news

Nov 2, 2023

दानापुर : आज दिनांक : 02.11.2023 को महिला कल्याण संगठन दानापुर की अध्यक्षा शालिनी चौधरी एवं अन्य सदस्यायों के द्वारा खगौल (दानापुर ) में 100 महिला सफाई कर्मचारी एवं बालिकाओं (गाईड) के मध्य सैनिटरी पैड का वितरण किया गया।

महिला कल्याण संगठन के अध्यक्षा ने उपस्थित महिला/बालिकाओं से उन्हें शारीरिक स्वच्छता को किस प्रकार रखनी चाहिये इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने शरीर की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए।विदित हो कि महिला कल्याण संगठन जनहित कार्यों में हमेशा बढ-चढ़कर हिस्सा लेती रही है । यह संगठन न सिर्फ रेल कर्मचारियों के परिवार के लिए बल्कि समाज के अन्य वर्गों के हितार्थ कल्याणकारी योजनाओं का संचालन भी करती है ।महिला कल्याण संगठन महिलाओं के स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए भी प्रतिबद्ध है। इस अवसर सचिव, पूजा मिश्रा, मिनाक्षी,अमिता यादव, स्निग्धा, चंदा मिश्रा एवं राशि रस्तोगी इत्यादि उपस्थित हुईं।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed