पटना : – प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवक विश्व युवक केंद्र दिल्ली एवं बजाज़ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में जल संरक्षण एवं उन्नत कृषि का एक्सपोजर विजिट के लिए वर्धा , महाराष्ट्र के लिए फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी और उत्तम कुमार ने दानापुर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । उन्होंने बताया कि सेवा ग्राम वर्धा में देश भर के स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि जुट रहे है । उन्नत कृषि एवं जल संरक्षण को लेकर विमर्श करेंगे । भारत कृषि प्रधान देश है । किसानों के दशा एवं दिशा को सुधारने के लिए मिश्रित , उन्नत और जैविक कृषि को बढ़ावा देने की जरूरत है । कृषि के साथ साथ बागवानी , पशुपालन, मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन, बटेर पालन को अपनाने के लिए किसानों को प्रशिक्षित किया जाए । कृषि उत्पादन को उचित बाजार मूल्य मिले तथा जैविक उत्पादन को लेकर बाजार की व्यवस्था हो । उन्होंने किसान सम्मान राशि को बढ़ाकर पाँच हजार प्रति माह करने की मांग प्रधानमंत्री से किया है । मौके पर आदर्श विकाश विद्यालय के एथेलेटिक्स कोच उत्तम कुमार ,कन्हाई यादव ,(रजनीश कुमार ,प्रभारी पाटलिपुत्र विश्व विद्यालय छात्र राजद ) , युवा कॉग्रेस के जिला अध्यक्ष रहीश यादव ने टीम को शुभकामना दिया । टीम में केशव कुणाल,सुधीर कुमार गुलशन,विमलेश कुमार,कन्हैया पांडेय,विकाश पांडेय, आर्यन राज, सुरजीत कुमार, रवि प्रकाश,हिमांशु शर्मा, कृति, संगीता ,पुष्पांजलि शामिल है । मौके पर प्रेरणा विजय, आलोक, दिलीप कुमार, सुजाता कुमारी,प्रिया कुमारी, वैष्णवी कुमारी,गुलशन कुमार,सुधांशु मौजूद रहे ।
