• Wed. Feb 4th, 2026

बीच सड़क पर अनियंत्रित हुई बस डिवाइडर से जा टकराई, जिसमें बस ड्राइवर और खलासी गंभीर रुप से हुआ घायल

ByAryabhatta news

Jan 7, 2024

पटना : पटना सिटी के अगमकुआं थानाक्षेत्र के बाईपास में एक पेट्रोल पंप के समीप एक अनियंत्रित बस डिवाइडर से टकराकर बीच सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में बस का ड्राइवर और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं बस में सवार दर्जनों यात्रियों को मामूली चोटे आई है। आनन फानन में गंभीर रूप से घायल बस के ड्राइवर और खलासी को इलाज के लिए NMCH में भर्ती कराया गया है, जहां ऑपरेशन थिएटर में उनका इलाज चल रहा है। घायल ड्राइवर की पहचान मोतिहारी के सुगौली निवासी राजेश कुमार के रूप में की गई है, वहीं खलासी की पहचान वैशाली के सराय निवासी पवन कुमार के रूप में की गई है। बस के अचानक डिवाइडर से टकराकर बीच सड़क पर पलट जाने से सड़क पर अफरा तफरी मच गई। बस के बीच सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त होने से महात्मा गांधी सेतु पर भी लगभग एक घंटे तक भीषण जाम लग गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद ट्रैफिक एएसपी और ट्रैफिक डीएसपी ने भी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। बाद में पुलिस ने महात्मा गांधी सेतु पर परिचालन को सामान्य कराया। बताया जाता है कि बस बैरिया स्टैंड से 12- 14 यात्रियों को बैठा कर पटना से मोतिहारी जा रही थी, इसी दौरान बीच रात रास्ते में हादसा हो गया वही बस पर सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित बताए जाते हैं।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed