• Fri. Jun 20th, 2025

पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन का ‘दस्तक‘ अभियान

ByAryabhatta news

Nov 29, 2023

हाजीपुर :- केन्द्रीय रेलवे महिला कल्याण संगठन की ‘दस्तक‘ योजना के तहत पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन ने अध्यक्षा रेखा खंडेलवाल के नेतृत्व में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। आज दिनांक 29.11.2023 को स्लम क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं के बीच सेनिटरी पैड का वितरण किया गया और उसके उपयोग के बारे में आवश्यक जानकारी दी गयी। इस अवसर पर संगठन की सचिव एवं कार्यकारिणी की सदस्याएं उपस्थित थीं । ज्ञातव्य हो कि केन्द्रीय महिला कल्याण संगठन, रेलवे बोर्ड द्वारा कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए पर्यावरण के अनुकूल कम मूल्य के सैनेटरी पैड के वितरण हेतु लाभ-हानि रहित मूल्य पर सैनेटरी पैड उपलब्ध कराने के उदेश्य से ‘दस्तक‘ योजना बनायी गयी है, जो कि काफी लोकप्रिय है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed